लॉरेंस बिश्नोई का एक और बड़ा कबूलनामा, धीरे-धीरे खोल रहा है अपने गुनाहों का राज़

लॉरेंस बिश्नोई का एक और बड़ा कबूलनामा, धीरे-धीरे खोल रहा है अपने गुनाहों का राज़

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई से पंजाब पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं लॉरेंस को कल यानी 29 जून को अमृतसर अदालत में पेश किया गया था जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का 8 दिन का रिमांड लिया गया। इसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस ने पूछताछ की जिसमें बिश्नोई ने व्यापारियों व बिजनेमैनों से रंगदारी लेने की बात कबूली है।

दरअसल मूसेवाला की हत्या को लेकर बिश्नोई से पूछताछ की जा रही थी। वहीं पुलिस ने रंगदारी के बारे में सवाल किया तो बिश्नोई ने जेल में ही बैठे बड़े व्यापारियों, कारोबारियों व बिजनेसमैनों से रंगदारी वसूलने की बात कबूल ली है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कई कारोबारियों से रंगदारी मांगी जाती है। उसने कहा कि 5 वर्षों में लगभग 25 कारोबारियों से 4 करोड़ रुपए वसूले जा चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए सतवीर नाम का शख्स गुर्गे के तौर पर काम करता था। इस सतवीर नाम का शख्स के जरिए ही ये रंगदारी का काम चलाया जाता था। सबसे पहले बिजनेसमैन, व्यापारियों की डिटेल निकाली जाती थी, रेकी की जाती थी, उसके बाद उसे फोन पर धमकाया जाता था। कारोबारियों को डराने के बाद उनसे पैसे वसूले जाते थे जिसे सतवीर नाम का शख्स गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोवाइड करता था।

वहीं कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ को भी काफी पैसे भेजे जाते थे। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला है कि चंडीगढ़ के शराब कारोबारी से भी 30 लाख की रंगदारी ली थी। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी थी और इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। वहीं पंजाब पुलिस से मूसेवाला की हत्या पर भी पूछताछ की जाएंगी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बिश्नोई पर ही मूसेवाला की हत्या के आरोप लगाए है।

Leave a comment