
मनसा: पंजाब के मनसा ज़िले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को गोली मार मौत के घाट उतार दिया जबकि दो लोग घायल हुए। जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में सिद्धू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार इस हत्या की लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की ने ली है।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश दिल्ली के तिहाड़ जेल में रची गई थी। लॉरेंस बिश्नोई ने वर्चुअल नंबरों से विदेश में मौजूद गोल्डी बरार से कई बार बात की थी। आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। तिहाड़ की जेल नम्बर 8 की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस बिश्नोई को रिमांड पर ले सकती है। लॉरेंस बिश्नोई लगातार सुर्खियों में बना रहता है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब की पुलिस किसी ना किसी केस में लगातार रिमांड पर लेती रहती है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी। इनमें सिद्धू भी शामिल थे। मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि, एक दिन पहले ही भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी।
Leave a comment