
नई दिल्ली: आपने बड़े से बड़े कब्रिस्तान को देखा होगा, जहां लाखों लोगों को दफ्नाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया में इंसानी कब्रिस्तान के अलावा विमानों का भी कब्रिस्तान मौजूद है। वहीं अमेरिका में एक ऐसी जगह है, जहां दुनिया में सैन्य विमानों के सबसे बड़े कब्रिस्तान के रूप में जाना जाता है।यहां पर 4 हजारों से ज्यादा विमानों को रखा गया है। इसके अलावा विमानों के इस कब्रिस्तान में कई अंतिरक्ष यान भी रखे गए है।
बता दे कि, अमेरिका के एरिजोना के रेगिस्तान में विमानों की सबे बड़ी पॉर्किग बनाई गई है। 2600 एकड़ में फैले इस इलाके में 4400 से अधिक हवाई जहाज और अंतरिक्ष यानों को रखा गया है। बोनयार्ड के नाम से मशहूर इस जगह को विमानों के कब्रिस्तान के रूप में जाना जाता है। बोनयार्ड में कई तरह के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से लेकर बॉम्बर, लड़ाकू विमान, यूएवी को रखा गया है। इस जगह पर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के भी कई विमानों को रखा गया है।
800 मैकेनिक दिन-रात करते है काम
इसके अलावा मिली हुई जानकारी के मुताबिक यहां आठ सौ मैकेनिक दिन-रात काम करते रहते है। वे पुराने विमानों से फिर से इस्तेमाल के योग्य पार्ट्स को निकालकर उन्हें काम करने के लायक बनाते हैं। कर्नल बरनार्ड ने यूएस एयर फोर्स एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस ऑफिसर के रूप में 25 वर्षों की सेवा की है। वर्तमान में वह इस एयरबेस के कमांडर और ऑपरेशन इंचार्ज हैं। वहीं विमानों के सबसे बड़े कब्रिस्तान यानी 'बोनयार्ड' की स्थापना द्वितीय विश्वयुद्ध के ठीक बाद की गई थी। असल में इस जगह को इसकी ऊंचाई और शुष्क परिस्थितियों को ध्यान में रख कर चुना गया था, क्योंकि ऐसी जगहों पर विमानों को बाहर रखने पर भी वो जल्दी खराब नहीं होंगे।
Leave a comment