LAKHIMPUR KHERI CASE: कोर्ट ने SC को कहा, ‘लखीमपुर खीरी केस में कम से कम पांच साल लगेंगे’

LAKHIMPUR KHERI CASE: कोर्ट ने SC को कहा, ‘लखीमपुर खीरी केस में कम से कम पांच साल लगेंगे’

LAKHIMPUR KHERI CASE:: लखीमपुर खीरी केस अभी तक सुलझा नहीं है। वहीं इस केस के बारे में कहा गया है कि इस मामले को सुलझने में 5 साल लग जाएगे। बता दें कि यूपी की एक अदालत ने इस मामले के बारे में कहा कि इसे सुलझाने के लिए 5 साल लग जाएंगे। वहीं इस केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की जमानत याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 19जनवरी को सुनवाई करेगा।

दरअसल कई महीने बीत जाने के बाद भी लखीमपुर खीरी केस सुलझ नहीं लिया है, हालांकि इसका मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जेल में बंद है। बता दें कि पिछली सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस वी रामासुब्ह्मण्यम की पीठ के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से पूछा था कि इस केस को पूरा होने में कितना समय लग सकता है?इस जवाब में यूपीकी अदालत ने बताया कि इस मुकदमे को पूरा होने में कम से कम 5साल का समय लगेगा।

यूपी कोर्ट को बताया गया कि मामले में 200गवाह और 27सीएफएसएल रिपोर्ट हैं. इसलिए ट्रायल पूरा होने में कम से कम पांच साल लग जाएंगे। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि पहले मुख्य गवाहों और चश्मदीद गवाहों की गवाही कराई जाए। डे-टू-डे हियरिंग निचली अदालत करे। बाकी गवाहों की गवाही बाद में भी की जा सकती है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि तारीख 3अक्टूबर 2021थी। लखीमपुर खीरी जिले में नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान सड़क पर उतरे हुए थे। किसानों की तैयारी एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अजय मिश्रा टेनी का विरोध करने की थी। किसान शांतिपूर्वक सड़क से जा रहे थे कि पीछे से आई तेज रफ्तार थार किसानों को कुचलते हुए थोड़ा आगे जाकर पलट गई। इसके बाद हिंसा हुई थी। हिंसा में चार किसानों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष इस मामले में मुख्य आरोपी है।

Leave a comment