लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, पाकिस्तान ने ठहराया भारत को जिम्मेदार

लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, पाकिस्तान ने ठहराया भारत को जिम्मेदार

Pakistan Pollution: पाकिस्तान अपनी घरेलू असफलताओं के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। अपने देश में हो रहे प्रदूषण के लिए भारत पर आरोप लगाया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने पंजाब प्रांत में बढ़ते स्मॉग को भारत में दिवाली से जोड़। पाकिस्तानी अधिकारियों का आरोप है कि प्रांत में स्मॉग इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि भारत से आने वाली हवाएं अपने साथ प्रदूषक लेकर आई हैं।

पाक सरकार ने लगाए आरोप

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सरकार का दावा है कि कम रफ्तार वाली हवाएं भारत में आतिशबाजी से निकले धुएं को लेकर आईं, जिससे प्रदूषण और बढ़ गया। लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शामिल है। ये शहर IQAir की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। हमेशा से प्रदूषित रहे इस शहर में विजिबिलिटी तेजी से घट गई। इसे देखते हुए शहर के प्रशासन ने इकबाल टाउन, मुल्तान रोड और शादरा फ्लाईओवर जैसे इलाकों में पानी छिड़काव अभियान और एंटी-स्मॉग गन चलाने की शुरू की है।

पाक छुपाना चाहता अपनी कमजोरी

पहले से ही प्रदूषित पाकिस्तान अपनी असफलता छिपाने के लिए भारत की दिवाली को दोष दे रहा है, जो कि काफी बचकानी हरकत है। ये कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत पर इस तरह के आरोप लगाए हों। हर साल दिवाली के आसपास पाकिस्तान यही रोना रोता है और बार-बार अपनी असफलता का जिम्मेदार भारत को ठहराता है।

वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि जहरीली हवा का मुख्य कारण पाकिस्तान के स्थानीय उत्सर्जन हैं, लेकिन देश लगातार अपनी पर्यावरणीय समस्या की जिम्मेदारी पड़ोसी भारत पर डालता आ रहा है। साथ ही, आलोचकों ने कहा कि यह रवैया पाकिस्तान की अपनी पर्यावरण नीति की कमजोरियों को छिपाने का बहाना है। 

Leave a comment