
नई दिल्ली: टिक टोक स्टार सोनाली फोगाट की मौत को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। फिर चाहे वो शरीर पर मिले चोट के निशान हो या फिर नशीली पदार्थ के सेवन की बात हो। वहीं सोनाली फोगाट की मौत को लेकर अलग-अलग पार्टियां सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इसके अलावा कल यानी 26 अगस्त को सोनाली का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सोनाली को मुख्याग्नि बेटी ने दी। अंतिम संस्कार के समय पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के समेत कई नेता शामिल हुए थे। वहीं पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अंतिम संस्कार के दिन कुछ ऐसा कह दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल सोनाली के अंतिम संस्कार में पहुंचे पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने राज्य की सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिले और सच्चाई सामने लाई जाए। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों नुकसान हुआ है। पिछले दिनों ही मैंने उनके साथ बैठकर आदमपुर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई थी। परंतु परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था।
उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट अच्छी नेता होने के साथ-साथ बहुत ही बेहतरीन कलाकार थीं। अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने उनकी बेटी यशोधरा के सिर पर हाथ रखा। वहीं उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट के जाने के बाद नि:संदेह उनका वोट मुझे मिलेगा, जाते वक्त अपने वर्कर्स को कह कर गई होंगी। नि:संदेह वह रहती तो मुझे अधिक फायदा होता। कुलदीप बिश्नोई के बयान का एक अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Leave a comment