Search KhabarFast

Press ESC to close

'रेप-मर्डर मामले में एक IPS शामिल, मुझे फंसाया जा रहा है', RG कर रेप के दोषी का बड़ा दावा

'रेप-मर्डर मामले में एक IPS शामिल, मुझे फंसाया जा रहा है', RG कर रेप के दोषी का बड़ा दावा

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के RGकर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टरसे रेप और मर्डरकेस का फैसला शनिवार आ गया है। सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा 20 जनवरी 2025को सजा का ऐलान किया जाएगा। बता दें, कोर्ट ने इस मामले का फैसला162 दिनों बाद सुनाया है।

'रेप-हत्या मामले में IPSभी शामिल'

अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी संजय ने कहा कि वह निर्दोष है। "मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है। मैंने ऐसा नहीं किया है। जिन्होंने ये किया है, उन्हें छोड़ा जा रहा है। इसमें एक IPS अधिकारी शामिल है।" अदालत ने कहा कि आरोपी संजय के खिलाफ BNS  धारा 64,66, 103/1 के तहतमुकदमादर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ शिकायत है। वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल गया। और सेमिनार रूम में जाकर वहां आराम कर रही महिला डॉक्टर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

राजनीतिक बयानबाजी शुरु

इस हत्याकांड मामले में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सियालदह कोर्ट के फैसले पर कहा, "जांच उपलब्ध सबूतों पर निर्भर करती है। जितने सबूत मिले हैं। उसके आधार पर संजय रॉय को दोषी ठहराया गया है। 5 दिनों तक कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच की थी। जो सवाल पीड़ित परिवार ने उठाया है वो जायज है। मुझे लगता है कि पीड़िता ने कुछ जान लिया था। अगर सामने आ जाता तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समस्या हो सकती थी। इस मामले को लेकर और सलाइन मामले को लेकर हम 20 तारीख को शास्त्री भवन के सामने अपना आंदोलन करेंगे।"

वहीं दूसरी ओर, सीपीएम नेता वृंदा करात का कहना है कि,"संजय रॉय दोषी है। ये तो पूरी दुनिया जानती है। लेकिन संजय रॉय के पीछे जो शक्तियां हैंवो कौन है? दोषी सरकार है। प्रिंसिपल है और पूरे प्रशासन का तंत्र है जिसके कारण इस प्रकार की घटना घटी।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े को बर्तन में पकाया, आधा शव ट्रेन में बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Crime News:चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बर्तना में पकाया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Delhi News: नौकरी-घरेलू काम का झांसा देकर दिल्ली लाई गईं 2 महिलाएं, GB रोड से पुलिस ने किया रेस्क्यू

Delhi News: राजधानी दिल्ली के कमला मार्केट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गार्स्टिन बैस्टियन रोड से 2 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं को नौकरी और घरेलू काम का झांसा देकर दिल्ली लाया गया और बाद में जबरन वेश्यावृत्ति कराई गई।

Delhi News: 3 साल की मासूम से दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर कई बार बनाया हवस का शिकार; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के बवाना इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक निजी स्कूल में तीन साल की नर्सरी छात्रा को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया है। इस मामले के सामने आते हीू पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु की और स्कूल में कार्यरत एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast