कुएं का आकार गोल क्यों होता है? जानें इसके पीछे का विज्ञान

कुएं का आकार गोल क्यों होता है? जानें इसके पीछे का विज्ञान

नई दिल्ली: आप में से कई लोगों ने कुआं तो जरूर देखा होगा। वहीं ऐसा भी हो सकता है कि आपने कभी कुएं से पानी निकाला हो, लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर कुएं का आकार गोल ही क्यों होता है? इसके साथ ही आप दुनिया के किसी भी जगह चले जाए, आपको कुएं का आकार गोल ही मिलेगा। वहीं आपने शायद ही कभी कोई चौकोर कुआं देखा हो, लेकिन अधिकतर कुएं गोल आकार के ही बने होते है।

बता दें कि, कोई भी तरल पदार्थ जब बर्तन में रखा जाता है तो वह उसकी दीवारों पर प्रेशर डालता है। अगर,कुआ चौकोर आकार में बनाया जाए तो पानी उसके कोनोपर प्रेशर डालेगा जिससे वह जल्दी टूट जाएगा। इसीलिए दुनिया भर में कुएँ का आकार गोल होता है। वहीं अगर कुआं चोकोर आकार का बनाया जाए तो सिर्फ प्रेशर चारों कोनों पर लगेगा। जिस कारण कुआं ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा और साथ ही इसके ढहने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाएंगा.ऐसे में कुएं को ज्यादा दिन तक चलाने के लिए और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे गोलाकार बनाया जाता है। इसके अलावा कुएं को गोल बनाने की वजह ये भी है कि इससे कई सालों कई सालों तक कुआं धंसता है। यह भी प्रेशर की वजह से होता है और गोल कुआं बनाने से मिट्टी के धंसने की गुंजाइश काफी कम हो जाती है।

वहीं गोल कुआं बनाना काफी आसान होता है क्योंकि कुएं को ड्रिल करके बनाया जाता है और अगर आप गोल शेप में ड्रिल करते है तो यह काफी आसानी से हो जाता है। इसके साथअगर चोकोर आकार के कुएं को खोदने की बात करें, तो इसमें काफी मुश्किल आती है, जिस वजह से कुएं को गोल शेप में ही ड्रिल किया जाता है।

Leave a comment