
नई दिल्ली: आजकल के आधुनिक दौर में फिटनेस लोगों के लिए बेहद मायने रखता है। जहां एक तरफ शरीर को फिट रखने के लिए लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग माचा टी का भी सेवन करते हैं। कई लोगों को माचा टी के बारे में नहीं जानते होंगे।इसलिए आज हम आपको माचा टी के कई लाभकारी फायदों के बारे में बताने वाले हैं।
माचा टी के फायदे
माचा टी वजन घटाने में काफी कारगर माना जाता है। कुछ शोध बताते हैं कि अगर इस चाय को लगातार 12हफ्ते यानी 3महीने तक पिया जाए तो बॉडी फैट मास काफी कम कर देती है। यह फैट को छोटे हिस्सों में तोड़ने का काम करती है। इसके अलावा यह कई अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद साबित होती है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को करें कम
बता दे कि माचा टी से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है। वही यह हार्ट डिजीज का रिस्क भी कम करता है। इसके अलावा यह चाय मौजूद पॉलिफिनॉल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट बॉडी को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।
तनाव करें कम
इसी के साथ किसी भी चीज का सेवन आवश्यकता से अधिक किया जाए तो वह सेहत के लिए नुकसान दायक हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस चाय के साथ भी होता है। लेकिन इस चाय के सेवन से शरीर के तनाव को भी दूर किया जा सकता है।
Leave a comment