CANADA: कनाडा में चाकू के धार ने ली 10 मासूमों की जान , 15 लोग हुए घायल

CANADA: कनाडा में चाकू के धार ने ली 10 मासूमों की जान , 15 लोग हुए घायल

नई दिल्ली: कनाडा से चाकूबाजी की एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने फिर से दुनिका का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां एक तरफ यहां दो समुदायों के बीच आपसी विवाद के चलते 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर इस दिल दहला देने वाली वारदात में 15 लोग घायल हो चुके है।

दरअसल, यह घटना कनाडा के सस्कैचवन प्रांत का बताया जा रहा है। यहां हमला अलग-अलग स्थानों पर किया गया है, जिसमें 10 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। पुलिस का कहना है कि चाकू से हमले में कम से कम 10 लोगों की जान गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हैरतअंगेज घटना के बाद पुलिस काफी एक्टिव हो चुकी है और आरोपियों की छानबीन में ताबड़तोड़ छापे मार रही है। इसके अलावा सेंदिग्ध आरोपियों की तस्वीरों को भी जारी कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है। इनकी तलाश के लिए पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। दोनों अभी छुपे हुए हैं। इन्हें हथियारों से लैस और खतरनाक माना जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्धों का मकसद क्या था।

हालांकि, यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब चाकूबाजी की इतनी बड़ी घटना सामने आई है। अमेरिका में गन कल्चर की तरह कई ऐसे देश है, जहां चाकूबाजी अब बात बन चुकी है। यह घटनाएं वहां की सरकार के लिए भी बड़ी समस्या बन चुकी है। जानकारी के मुताबिक चीन ऐसी घटनाओं में सबसे आगे है। इस देश में साल 2014 को यूनान प्रांत की राजधानी कन्मिंग में हुए एक हत्याकांड ने सभी को दहला कर रख दिया था। बता दें कि यहा के एक रेलवे स्टेशन पर एक महिला और पुरूष के आठ लोगों के समूह ने भीड़ पर हमला कर दिया था। वहीं इस घटना में कुल 31 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसके अलावा 141 लोग घायल हुए थे।

Leave a comment