इस फल के जूस को कहा जाता है पावरहाउस, इन लोगों को मिलते है कई गुणकारी फायदे

इस फल के जूस को कहा जाता है पावरहाउस, इन लोगों को मिलते है कई गुणकारी फायदे

नई दिल्ली: डेंगू बुखार होने पर सबसे पहले लोग कीवी का फल या फिर जूस पीने की सलाह देते है। क्योंकि इसके सेवन से हमारे ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है। इसके अलावा क्या आप जानते है कि कीवी का जूस न सिर्फ प्लेटलेट्स को बढ़ाता है बल्कि आपकी यह कई ऐसी बीमारियों से भी आपको दूर रखता है जो शरीर के लिए घतक साबीत हो सकती है। वहीं आज हम आपको रोजाना कीवी का जूस पीने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताने वाले है।

कीवी का जूस पीने के फायदे

रोजाना कीवी का जूस पीने से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी प्राप्त होता है। इसके अलावा यह कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, पोटेशियम, कॉपर विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इससे आपकी कई बीमारियां दूर रहती है।

डायबिटीज रोगियो के लिए लाभकारी

कीवी फल का सेवन डायबिटीज के शिकार लोगों की सेहत को बेहतर रखने में भी सहायक हो सकता है। चूंकी इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होत है ऐसे में यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है। इस फल के सेवन से सेरोटोनिन को बढ़ावा देने वाले रसायन भी प्रेरित होते है जो आपको रात की अच्छी नींद पाने में सहायक है। डायबिटीज के रोगियोंको रोजाना एक कीवी फल जरूर खाना चाहिए।

हृदय को मिलती है सुरक्षा

कीवी फल में विटामिन ई, सी और पोटेशियम भी पाया जाता है जो  धमनियों को स्वस्थ रखने के साथ आपको कई प्रकार की अन्य समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह हृदय के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हृदय के अलावा विटामिन-ई त्वचा को स्वस्थ रखने, इसकी बनावट और चमक को भी बढ़ाने में आपके लिए सहायक है। नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कारगर

कीवी फल का सेवन करना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी सहायक हो सकता है,इसका प्रमुख कारण इसमें मौजूद विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा होती है। कीवी में विटामिन-सी के साथ,एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते है जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखने में आपके लिए सहायक है। कीवी फ्रूट का नियमित सेवन अस्थमा के लक्षणों को भी कम करता है।

Leave a comment