
नई दिल्ली: देश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कई राज्यों में सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है। साथ ही दोपहर के समय लोगों को गर्मी लग रही है और शाम के समय एक बार फिर मौसम ठंडा हो जाता है। इस मौसम के बदलाव से लोगों को कई बीमीरियों से ग्रस्त होना पड़ रहा है। लोग सर्दी, जुखाम, खांसी जैसी परेशानियों से गुजर रहे है। ऐसे में लोगों को खुद का विशेष ख्लाय रखना जरुरी हो जाता है।
इसके लिए लोगों को अपनी आदतों साथ-साथ डाइट में भी बदलाव करना होगा। जिससे आपकी बॉडी को बीमारियों से लड़ने के लिए एनर्जी मिले और इम्यूनिटी लेवल को बढ़ावा मिले सके। ऐसे में बॉडी को मजबूत रखने के लिए हमें रोजमर्रा की जिंदगी में जरुरी टिप्स अपनाने चाहिए ताकि हमें बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सके।
आइए जानते है बचाव के तरीके
डाइट का विशेष ध्यान रखे
सबसे जरुरी और अहम चीज है कि बदलते मौसम में हमे अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डाइट ही एकमात्र ऐसा उपाय है जिससे हम खुद को बीमारियों से बचा सकते है। ऐसे में हमें अपने आहार में पौष्टिक फूड्स को शामिल करें और रात के समय हल्का भोजन लेना खाएं। इसके साथ ही जूस, सूप, स्मूदी और सलाद को डाइट में शामिल करना आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।
इन टिप्स को जरूर अपनाएं
जब मौसम में बदलाव आने लगता है तो मौसम में लगातार ठंडी हवा चलने लगती है जो हमारे शरीर पर गहरा असर डालती है। इसलिए इन दिनों हमे खुद से खाना-पीना, रहन सहन, साफ सफाई और खुद के वर्कआउट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि हमारे आस-पास बीमारियों का खत्तरा न हो और हमारे शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहे।
गर्म पानी का सेवन जरूरी
मौसम में बदलाव होने से हमे ठंडी चीजो से परहेज करना चाहिए साथ-साथ हमें गर्म पानी का सेवन तो जरूर करना चाहिए जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी होता है। साथ ही हमें गर्म पानी का सेवन खाना खाने से 1 घंटा पहले और वहीं खाना खाने के एक घंटे बाद गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद हो जाता है। साथ ही बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की परेशानी को भी कम करने के लिए असरदार होता है।
खाने का विशेष ख्लाय
खुद को फिट रखने के लिए हमें हेल्दी खाना खाना चाहिए। जैसे लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, फाइबर युक्त आहार, सूप, जूस और फल का सेवन करने से हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही हमें इन दिनों कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, खट्टे और मसालेदार आहार और तली भुनी चीजों से थोड़ी दूरी बरतनी चाहिए। डॉक्टर्स भी यही सलाह देते हैं। इस टाइम इन चीजों से दूरी बना कर रखना हमें कई बीमारियों से बचा सकता है।
पर्सनल हाइजीन
बदलते मौसम से मच्छरों का आतंक सबसे ज्यादा रहता है। तो इसके बचाव के लिए हमें खुद को साफ रखना जरूरी है। साथ ही अपने आस-पास भी साफ-सफाई जरूरी रखे ताकि कई वायरस और सुक्ष्म कीटाणु हवा में घूम रहे हो तो आपको इसका ज्यादा असर न पड़े। इसलिए नहाने के पानी में नीम का पानी या कोई एंटीसेप्टिक लिक्विड मिलाकर नहाना आपको संक्रमण से दूर रख सकता है।
Leave a comment