
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के बहनोई और बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की जोड़ी बहुत जल्द एक फिल्म में दिखाई देगी। ये खबर पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है।
लेकिन अब मेकर्स ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जी हां, आयुष शर्मा और इसाबेल कैफ जल्द ही दर्शकों के सामने फिल्म के जरिए सामने आएंगे। इस फिल्म को लेकर घोषणा करने के साथ ही मेकर्स ने एक तस्वीर भी शेयर की है।
हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए बताया था- ' इसाबेल और आयुष शर्मा की ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी। इस फिल्म में इंडियन आर्मी को भी मुख्य रूप से शामिल किया गया है। आपको बता दें, इसाबेल कैफ इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड करियर की शुरुआत करेंगी। जिसके चलते वो काफी उत्साहित है।

Leave a comment