Kashmir: टीवी कलाकार की आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या, भतीजा भी हुआ घायल

Kashmir: टीवी कलाकार की आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या, भतीजा भी हुआ घायल

बडगाम: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में टीवी कलाकार अमरीन भट की आतंकवादी गोली मार कर हत्या कर दी है। हादसे में  अमरीन भट का भतीजा भी घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और घायल भतीजा के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

इस हादसे पर जम्मू-कश्मीरने कहा कि पुलिस आतंकवादियों ने बडगाम के चदूरा में अमरीन भट के आवास पर गोलीबारी की। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके 10 वर्षीय भतीजे को भी हाथ में गोली लगी। साथ ही जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने बडगाम में टीवी कलाकार अमरीन भट की आतंकवादी द्वारा की गई हत्या की निंदा की है।उन्होंने कहा, ''हम सीमा पार से लगातार अतिरिक्त सैन्य प्राप्त करने वाले आतंकी पारिस्थिति के तंत्र को ध्वस्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।''

एक अधिकारी ने मुताबिक रात लगभग आठ बजे अमरीन भट (29) चाडूरा इलाके में अपने घर के बाहर भतीजे फुरहान जुबैर के साथ खड़ी थी। इसी दौरान वहां पहुंचे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां लगते ही अमरीन और उसका भतीजा जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले।

Leave a comment