
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के जाजमऊ में मामूली विवाद में दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए.जिसके बाद उनमें मारपीट और पथराव हो गया.जिसमें गम्भीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गयी.वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव के हालात बने हुए हैं.जिसको चलते क्षेत्र भारी पुलिसबल और पीएसी तैनात कर दी गयी है.
आपको बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में रहने वाल 25 साल का पिंटू निषाद टेनरी में काम करता था.रविवार रात को वह अपने बड़े भाई दीपक और साथी संदीप के साथ जा रहा था.तभी क्षेत्र में पानी के पाउच से छींटे पड़ने को लेकर अमान और उसके साथियों से विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. कुछ देर बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे व पथराव हुआ.जिसमें पिंटू नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को हैलट अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस हदासे के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है. वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगया है कि पिंटू को पहले भी अमान ने पीटा था तब शिकायत के बाद भी चकेरी पुलिस ने कार्रवाई नही की थी. वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज करने बाद अपनी जांच शुरू कर दी है.
Leave a comment