
नई दिल्ली : बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री की नामी सिंगर कनिका कपूर हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होकर घर वापिस आई है. कनिका बीते 14 दिन से ठीक होने के बाद क्वारंटीन में रह रही थी. वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका अब धीरे-धीरे अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर रहे है. इसी बीच कनिका ने यह फैसला लिया है कि, वह कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों के इलाज के लिए डॉक्टर्स को अपना बल्ड दान करेंगी.
आपकों बता दें कि, बॉलीवुड और पंजाबी साथ ही ‘बेबी डॉल’फेम सिंगर कनिका कपूर ने एक बहुत ही अहम फैसला लिया है. कनिका कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों के इलाज के लिए डॉक्टर्स को अपना बल्ड दान करना चाहती है. इसके बारे में खुद अदाकारा ने बताते हुए कहा, ‘आज सुबह मैंने अस्पताल के डॉक्टर्स को फोन कॉल के जरिए बताया कि मैं अपना खून और प्लाजमा रिसर्च के लिए दान देना चाहती हूं. अगर ये संभव हो सके. मैं दूसरों की मदद करना चाहती हूं.इतना ही नहीं कनिका ने बताया कि उन्होंने अस्पताल को पहले ही सैंपल के लिए अपना खून दे दिया है और इसकी टेस्टिंग की प्रक्रिया अभी चल रही है.
वहीं कनिका कपूर की काफी तारीफें भी हो रही है. इसी के साथ सिंगर ने अपनी ओर से इस मुसीबत की घड़ी में साथ देने के लिए कदम उठाकर अपनी ओर से मदद का हाथ बढ़ाया है. वहीं आपको यह भी बता दें कि, लंदन से भारत लौटकर खुद को क्वारंटीन न रखने के लिए और लापरवाहीपूर्ण व्यवहार के लिए गायिका के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किए है. बीते दिन गायिका को लखनऊ पुलिस से भी एक नोटिस मिला था, जिसके तहत उन्हें 30 अप्रैल को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है.
Leave a comment