Kangana Ranaut Controversy: महाराष्ट्र सरकार ने दिए कंगना रनौत के खिलाफ ड्रग्स टेस्ट के आदेश

नई दिल्ली. महाराष्ट्र सरकार अब कंगना रनौत के खिलाफ ड्रग्स केस की जांच करवाएगी. महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस को कंगना के खिलाफ ड्रग्स केस में जांच करने का आदेश दिया है. कंगना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन के एक पुराने बयान के आधार पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.
महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री अनिल देशमुख ने कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन के एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर इस मामले को उठाया है. इंटरव्यू के इस वीडियो में अध्ययन ने दावा किया था कि कंगना ड्रग्स लिया करती थीं. इसी इंटरव्यू के आधार पर महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ड्रग्स टेस्ट का आदेश दिया है.
बता दें कि कंगना के ऑफिस पर बीएमसी के कार्रवाई को लेकर पहले ही किरकिरी झेल चुकी महाराष्ट्र सरकार अब कंगना के खिलाफ ड्रग्स एंगल लेकर सामने आई है. हालांकि कंगना के ड्रग्स टेस्ट के जवाब में एक्ट्रेस ने एक ट्वीट भी किया है. कंगना ने अपने इस ट्वीट में लिखा है - प्लीज मेरा ड्रग टेस्ट कीजिए, मेरे कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कीजिए अगर आपको ड्रग्स पेडलर्स को लेकर मुझसे कोई भी लिंक्स मिलता है तो मैं अपनी गलती मान लूंगी और हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दूंगीं. आपसे मिलने के लिए इच्छुक हूं.
Leave a comment