Kangana Ranaut Update: शिवसेना संग विवाद के बीच कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शिवसेना और बीएमसी संग विवाद शथमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है. इस एफआईआर में कंगना पर सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का केस दर्ज कराया गया है.
दरअसल, मुंबई के विक्रोली थाने में कंगना खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई है. यह शिकायत बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील नितिन माने ने दर्ज करवाई. नितिन ने अपनी शिकायत में लिखा है कि कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है. इस शिकायत को भारदीय दंड संहिता की धारा 499 के तहत दर्ज करवाई गई है. यह मानहानि का मामला है.
इस शिकायत में वकील ने कंगना के उस वीडियो का हवाला दिया है, जिसे कंगना ने बुधवार को अपने ट्वीटर पेज पर शेयर किया था. इस वीडियो में कंगना ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है
इस वीडियो में कंगना ने आगे यह भी कहा है कि आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता. और मुझे लगता है कि तुमने मुझपर बहुत बड़ा एहसान किया है.
Leave a comment