Kangana Ranaut Tweet: कंगना रनौत की चुनौती- 9 सितंबर को मुंबई आउंगी, हिम्मत हो तो रोक लें

नई दिल्ली. कंगना रनौत का मुंबई को लेकर बयान पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. अब कंगना ने चुनौती देते हुए कहा है कि वह 9 को मुंबई पहुंच रही हैं किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले. वहीं कंगना के कंगना रनौत ने यह बयान उस समय दिया है जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की.
दरअसल, कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा है कि मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी. मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले.
बता दें कि हाल ही में ट्विटर पर कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत की बीच जुबानी जंग देखने को मिला. कंगना ने कहा था कि शिवसेना के नेता संजय राउत ने मुझे खुले तौर पर धमकी दी है और कहा है कि मैं अब मुंबई वापस ना आऊं.
पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगाए गए और अब खुली धमकी दी जा रही हैं. मुंबई में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसी फीलिंग क्यों लग रही है. कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए.
Leave a comment