Kangana Ranaut: मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'लोकतंत्र के चीरहरण' का आरोप

Kangana Ranaut: मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'लोकतंत्र के चीरहरण' का आरोप

नई दिल्ली. एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच करीब 5 दिन मुंबई में बिताने के बाद कंगना आज मनाली के लिए रवाना हो गई हैं. हालांकि मुंबई से निकलने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात कर अपना दर्द बयां किया. इसके अलावा कंगना ने एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल और एक सहयोगी भी मनाली के लिए रवाना हुए हैं. इससे पहले उन्होंने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान कंगना बीएमसी का कार्रवाई पर न्याय की मांग की. इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया है.
 

A short while ago I met His Excellency the Governor of Maharashtra Shri Bhagat Singh Koshyari Ji. I explained my point of view to him and also requested that justice be given to me it will restore faith of common citizen and particularly daughters in the system. pic.twitter.com/oCNByhvNOT

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 13, 2020
मुंबई से जाने से पहले कंगना ने एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है. दरअसल, कंगना ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा कि भारी दिल के साथ मुंबई से जा रही हूं, जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियाँ पड़ीं, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा, कहना होगा कि यह पीओके के बराबर ही था.
 

जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं,
मुझे कमज़ोर समझ कर
बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं!
एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर,
अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 14, 2020
इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर लोकतंत्र का चीरहरण का आरोप लगाते हुए कहा कि जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमज़ोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!
 

Leave a comment