
नई दिल्ली. महाराष्ट्र सरकार के साथ जारी विवाद के बीच कंगना रनौत मुंबई अब चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं. कंगना ने चंडीगढ़ में कदम रखते ही शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है. इसके साथ ही कंगना मे सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए शिवसेना को सोनिया की सेना बताया है.
दरअसल, कंगना ने ट्वीट कर शिवसेना पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है - एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी. आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिवसेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला.
बता दें कि कंगना ने मुंबई से निकलने से पहले भी एक ट्वीट किया था. अपने इस ट्वीट में कंगना ने लिखा था- जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमज़ोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!

Leave a comment