क्या कंगना और करण जौहर का खत्म हुआ विवाद ? एक्ट्रेस के लिए करण ने कही ये बात

क्या कंगना और करण जौहर का खत्म हुआ विवाद ? एक्ट्रेस के लिए करण ने कही ये बात

Kangana and Karan Controversy: बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर ही चर्चाओं में रहती हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर और एक्ट्रेस कंगना रनौत का विवाद किसी से छिपा नहीं है। अभिनेत्री करण जौहर पर अक्सर ही किसी न किसी चीज को लेकर हमला बोलती ही रहती है। हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रिलीज के वक्त भी कंगना ने करण पर बॉक्स ऑफिस खरीदने तक के आरोप लगाए थे। इसके बाद कंगना ने करण से रिटायर होने की भी मांग कर डाली थीलेकिन अब दोनों के विवाद पर विराम लगने वाला है। करण जौहर ने कंगना को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसके बाद दोनो की दोस्ती के कयास लगने लगे हैं।

करण जौहर ने कही ये बात

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब करण जौहर से पॉलिटिकल स्टोरी बेस्ड फिल्मों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कंगना की फिल्म का नाम लिया। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में जब करण जौहर से पूछा गया कि क्या वो कभी पॉलिटिकल इवेंट बेस्ड स्टोरी पर कोई फिल्म बनाएंगे? तो करण ने कहा- एक फिल्म अभी बन रही है इमरजेंसी और मैं उसे देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।

क्या था विवाद
करण जौहर का ये बयान कंगना से लड़ाई के 6 साल बाद आया है। दरअसल, जब कंगना अपनी फिल्म रंगून का प्रमोशन करने करण के चैट शो कॉफी विद करण पर गई थीं। इस दौरान कंगना ने करण को मूवी माफिया कहा था। इसके साथ ही फिल्म मेकर पर नेपोटिज्म फैलाने का आरोप भी लगाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही जंग छिड़ गई थी। कई बार दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया। एक्ट्रेस करण पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप भी लगा चुकी हैं।

Leave a comment