Bangladesh Crisis: ‘मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है’ बांग्लादेश हिंसा पर बोलीं कंगन रनौत

Bangladesh Crisis: ‘मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है’ बांग्लादेश हिंसा पर बोलीं कंगन रनौत

Bangladesh Crisis:बांग्लादेश में सिसायी संकट के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही अपने देश को छोड़कर भारत आ गई है। बांग्लादेश में ताख्तापलट पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। इसी बीच भाजपा सांसद ने कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी मुस्लिम देश में रहता है वो सुरक्षित नहीं है।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल को धार्मिक एंगल दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत हमारे आस-पास के सभी इस्लामिक गणराज्यों की मूल मातृभूमि है। हम सम्मानित और खुश हैं कि बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन भारत में रहने वाले सभी लोग पूछते रहते हैं कि हिंदू राष्ट्र क्यों? राम राज्य क्यों? खैर, ये स्पष्ट है कि क्यों!!! मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है। यहां तक कि खुद मुसलमान भी नहीं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो कुछ भी हो रहा है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं। जय श्री राम!!

सोनम ने की निंदा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने बांग्लादेश में हुई हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक स्टोशी शेयर कर लिखा कि ये भयानक है। आइए हम सब बांग्लादेशी लोगों के लिए प्रार्थना करें।

Leave a comment