एक तरफ जहां शहर की सरकार यानि नगर निकाय चुनावी बिगुल बज चुका है। हालांकि अभी पंचायती चुनाव की घोषणा नहीं हुई है परंतु उससे पहले ही विभिन्न पार्टियों के लोग गांव में अपनी-अपनी पार्टी का बाहुल्य जमाने मे लगे है। वहीं अब गांव की सरकार को चौधर को लेकर खूनी संघर्ष का मंजर भी देखने को मिलने लगे है। हरियाणा के कैथल जिले के कलायत हल्के में पड़ने वाले गांव जुलानी खेड़ा में देखने को मिला है। ...
देश की राजधानी दिल्ली के साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में आज शाम एक 26वर्षीय युवक को बदमाशों से सड़क पर चौड़ा दौड़ा उसके शरीर पर चाकू से एक दर्जन से ज्यादा वार कर गंभीर रूप से घायल छोड़ मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद वारदात की जगह से घायल युवक को पास के बत्रा अस्प्ताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ...
हरियाणा के जाखल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरियाणा-पंजाब सीमा पर पुलिस ने दो युवकों को 40 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर फिलहाल जेल में बंद कर दिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। ...
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में टीवी कलाकार अमरीन भट की आतंकवादी गोली मार कर हत्या कर दी है। हादसे में अमरीन भट का भतीजा भी घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और घायल भतीजा के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। ...
नई दिल्ली: टेरर फंडिंग मामले के आरोपी यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। हालांकि एनआईए की ओर से फांसी की मांग की थी। वहीं यासीन को 2 मामलों में उम्रकैद और 10 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। उसे तिहाड़ जेल के बैरक 7 में रखा गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक को दिल्ली की स्पेशल एनआईए कोर्ट द्वारा 10 लाख रूपये का जुर्माना और 2 मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यासीन मलिक को कुल 9 धाराओं के तहत सजा सुनाई गई। ...
राजस्थान के अलवल जिले के भिवाड़ी इलाके में एक अजीबोगरीब और दिल को दहला देने वाला सनसनीखेज घरेलू हिंसा का प्रकरण सामने आया है। प्रकरण में यह पहली बार देखने को मिला है कि अभी तक आपने घरेलू हिंसा का शिकार सिर्फ महिलाओं को ही सुना होगा। लेकिन यहां एक पुरुष घरेलू हिंसा का शिकार हुआ है जोकि सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल है। प्रिंसिपल ने सोनीपत निवासी महिला से प्रेम विवाह किया था। अगर प्रेम व प्रेम विवाह का अंजाम ये होता हो तो यह एक सबक है। ...
अक्सर ही लोग अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी करवाते हैं कि आने वाले भविष्य में उस इंश्योरेंस के पैसों के साथ उनको कई लाभ मिल सके, लेकिन अमृतसर के जंडियाला शहर के नारायणगढ़ गांव में मनजीत सिंह को इंश्योरेंस करवाना उस समय भारी पड़ गया। जब मनजीत की पत्नी ने इंशयोरेंस के पैसे लेने के लिए उसका कत्ल कर दिया। यह मामला 5 मई 2022 का है, जब मनजीत सिंह का कत्ल होने का मामला सामने आया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी। ...
हरियाणा के रोहतक जिले के महम थाना के अंतर्गत आने वाले गांव भैरो भैणी के पास हाइवे के पास बरसाती नाले के पास एक युवती का शव जमींन में दफनाया हुआ मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कल शाम को महम पुलिस को सूचना मिली थी किसी का शव हाइवे के फ्लाईओवर के पास दबा हुआ है। ...
कैथल: हरियाणा के कैथल में एफडीए और केंद्र सरकार की संयुक्त टीम ने 21मई को एक गुप्त सूचना के आधार पर जवाहर पार्क के पास "शाह कृष्ण सेवा धाम ब्लड सेंटर" में छापा मारा था। टीम का नेतृत्व रिपन मेहता,एसडीसीओ ने किया। जिसमें सारिका मलिक एसडीसीओ,अमन डीसीओ मेवात एवं संदीप वर्मा डीआई भारत सरकार शामिल रहे। ...
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, 1988 के रोडरेज मामले में हुई एक साल की सजा ...