SONIPAT NEWS: हरियाणा के सोनीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में पुलिस ने एक-एक लाख के दो बदमाशों को ढेर कर दिया। घायल अवस्था में बदमाशों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। ...
Haryana Murder Case: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक साहिल की शादी के लिए गहने तैयार करने वाला उसका करीबी दोस्त ही लालच में आकर उसके घर में डकैती की साजिश रच बैठा। जब साहिल ने उसे पहचान लिया और विरोध किया, तो आरोपी ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में यह खौफनाक साजिश सामने आई है, जो दिल दहला देने वाली है। ...
यमुनानगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कस्बा साढौरा के गांव शामपुर में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। ...
Murder in Nalanda: बिहार के नालंदा में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की हुई। निर्मम हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताज़ा मामला चंडी थाना क्षेत्र इलाके का है जहां 6 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को कल्याणपुर वाले गांव के खजाना खंधा के पास फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणोंने बिहार शरीफ चंडी मुख्य सडक मार्ग को जाम कर दिया। ...
Delhi firing: दिल्ली के पश्चिम विहार में जिम पर हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए जिम मालिक रोहित खत्री को खुली धमकी भी दी है। लॉरेंस गैंग से जुड़े रणदीप मलिक के सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर गैंगवार की आशंका बढ़ा दी है। ...
Rewari Encounter News: हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस का अपराधियों के बीच चार दिन में दूसरी बार मुठेभड़ हुई है। एक बार फिर बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी के दोनों पैरों में मारी गोली मार दी। रेवाड़ी सीआईए और गुरुग्राम STF की बड़ी कार्रवाई में हत्या के इनामी बदमाश शूटर जय भगवान उर्फ सोनू के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश जय भगवान उर्फ सोनू को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। ...
Haryana Crime News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक बड़े हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां सरपंच की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई, लेकिन अब जांच में पता चला कि हत्या उसके अपने बेटे ने की थी। बताया जा रहा है कि बेटा इंग्लैंड से गुपचुप तरीके से लौटा था और प्रेम विवाह को लेकर मां के विरोध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ...
Bihar News: बिहार के मुंगेर के असरगंज थाना इलाके के जलालाबाद में घटित हुई एक घटना ने रामायण में श्रुपणखा राक्षसी की याद दिला दी। यहां मामूली विवाद में शराब पीकर गाली गलौज कर रहे चचेरे भाई को समझाने गए व्यक्ति की तलवार से नाक काट दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के चौधरी टोले के अजय चौधरी के रूप में हुई है। ...
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव से एक सनसनीखेज और बेहद गंभीर मामला सामने आया है। कहलगांव प्रखंड के एकचारी पंचायत अंतर्गत श्रीमठ स्थान के पास एक झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन यूट्यूब देखकर कर डाला, जिसमें ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि नवजात शिशु को सुरक्षित निकाल लिया गया मृतका की पहचान स्वाति देवी के रूप में हुई है। जिनका ससुराल झारखंड के ठाकुरगंटी मोढ़िया में है। पति रोशन साह मजदूरी करते है। गर्भवती होने के बाद स्वाति देवी को मायके रसलपुर में रखा गया था जहां उनकी मां सुषमा देवी की देखरेख में श्रीमठ स्थित झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज चल रहा था। ...
KARNAL LOOT: हरियाणा के करनाल जिले के सेक्टर-16 में सर्राफा व्यापारी से हुई 15 लाख कैश व डेढ़ किलोग्राम सोने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। लूट की साजिश रचने वाला कोई ओर नहीं, बल्कि व्यापारी के पड़ोसी दुकानदार के पास काम करने वाला युवक निकला, आरोपी ने अपने सहकर्मी को पुरी साजिश में शामिल किया और अपने पुर्तगाल में बैठे अपने जीजा के माध्यम से अंबाला के दो बदमाशों को हायर किया। ...