Search KhabarFast

Press ESC to close

JOBS: भारतीय सेना में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन करने की प्रकिया

JOBS: भारतीय सेना में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन करने की प्रकिया

Doctors Recuitement In Army:अगर आप भी भारतीय सेना में नौकरी करने का सपना रखते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। हालांकि, भारतीय सेना की तरफ से ये भर्ती डॉक्टरों की बहाली के लिए निकाली गई है। आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज ने मेडिकल ऑफिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।  

खास बात ये है कि इस पद के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करन के लिए आधिकारिक वेबसाइट joins.afms.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया, योग्यता और आवेदन करने का तरीका।

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 स्वास्थ्य अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। इन 100 पदों में से 75 पद पुरुष के लिए और 25 पद महिलाओं के लिए आवंटित की गई है। यह भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए की जा रही है।

नोटिफिकेशन की तारीख-14 फरवरी 2026

आवेदन कब से होगा शुरू- 21 फरवरी 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथी- 4 मार्च 2026

इंटरव्यू का समय- मार्च 2026

कौन कर सकता है आवेदन

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने नीट पीजी की परीक्षा भी दी हो। वहीं, उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट भी दी जाएगी।

क्या है सिलेक्शन प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की जांच होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, साक्षात्कार पास करने वालों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे। अंत में मेडिकल टेस्ट होगा, जिसे पास करने के बाद भी भर्ती की जाएगा।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, दो छात्रों ने किया स्टेट टॉप, ऐसे चेक करें नतीजें

10th Result Decleared:बिहार बोर्ड ने रविवार यानी 29मार्च को 10वीं क्लास का परीक्षा परिणाम का ऐलान कर दिया। इस बार कुल 15, 10, 928छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा

अब स्कूल बंक करना कैंसिल...छात्र की गैरहाजिरी पर पैरेंट्स को मिलेगा SMS अलर्ट, 01 अप्रैल से नया सिस्टम लागू

Punjab School SMS Alert System: पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में उपस्थिति की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया रियल-टाइम SMS अलर्ट सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 1अप्रैल 2026से पूरे राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू हो जाएगी।

Sarkari Jobs:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

Sarkari Jobs Vaccancy:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बंपर वैकेंसी निकाली है। पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। अलग-अलग चरणों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। इस भर्ती का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में किया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast