Jobs: हरियाणा में ग्रुप-सी की निकली वैकेंसी, इतने पदों पर होगी भर्ती; मिलेगी हजारों रुपए सैलरी

Jobs: हरियाणा में ग्रुप-सी की निकली वैकेंसी, इतने पदों पर होगी भर्ती; मिलेगी हजारों रुपए सैलरी

HSSC Vacancy:अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए ये बढ़िया मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी के हजारों पदों पर भर्ती करने के लिए वैकेंसी निकाली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हाल ही में भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी किया गया है।

विज्ञापन के अनुसार ग्रुप-सी के कुल 4,227 पदों को भरा जाएगा। नोटिकिकेशन के अनुसार ये भर्तियां अलग-अलग विभागों में होनी है। वहीं, आवेदन करने की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार 23 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की प्रक्रिया

आयोग के अनुसार, आवेदन ऑनलाइन माध्यस से की जाएगी

सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं

उसके बाद आवेदन वाले लिंक पर क्लीक करें

आवेदन वाले लिंक पर क्लीक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा

उसके बाद सभी उचित जानकारी को भरे दें

आयोग ने क्या कहा

हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इन भर्तियों के बारे में एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों को तय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा, उसके बाद ही आवेदन को स्वीकार किया जाएगा। आयोग ने सलाह देते हुए कहा कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें।

ग्रुप-सी में कौन-कौन से पद

बता दें कि ग्रुप-सी के तहत कई विभागों में भर्ती होती है। जिसमें, मु्ख्य क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, फील्ड स्टाफ, टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पद है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि किसी भी उम्मीदवार को किसी भी पोस्ट के लिए अप्लाई करने पर फिस नहीं देना होगा। 

Leave a comment