Haryana News: यमुनानगर में रिश्ते हुए शर्मसार, सगा मामा निकला किडनेपर, पुलिस ने धर दबोचा

Haryana News: यमुनानगर में रिश्ते हुए शर्मसार, सगा मामा निकला किडनेपर, पुलिस ने धर दबोचा

Haryana Newsहरियाणा के यमुनानगर से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग बच्ची के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला 7 जनवरी का है, जब बच्ची की नानी ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी को पुलिस को नाबालिग बच्ची की मिसिंग रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि बच्ची को उसका सगा मामा, आरोपी अनुज, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस की जांच और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी और बच्ची की लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बच्ची को एक ऐसे स्थान पर लेकर गया था, जहां पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची को वहां से सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसी रात आरोपी अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बच्ची का तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी काउंसलिंग भी करवाई गई, ताकि उसे मानसिक रूप से किसी तरह की परेशानी न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी अनुज पहले यमुनानगर के लाजपत नगर इलाके में रहता था और दरदवे में एक भट्ठे के पास लेबर क्वार्टर में भी उसका आना-जाना था। वहीं से वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। 7 जनवरी को हमें नाबालिग बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अनुज बच्ची को भगा कर ले गया था। लोकेशन ट्रेस कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

Leave a comment