
Shimron Hetmyer: टी20विश्व कप में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में शिमरोन हेटमायर ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को धुंआ-धुंआ कर दिया।
उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मात्र 36 गेंदों में 64 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले। हेटमायर ने सिर्फ 22 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले प्लेयर बन गए हैं।
गेल का रिकॉर्ड टूटा
हेटमायर ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गेल ने 2009 में खेले गए टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 23 गेदों में अर्धशतक जमाया था। उन्होंने तब सिर्फ 50 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 6 चौके और एक सिक्स शामिल था। टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी युवराज सिंह का नाम दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
शाई होप के नाम दर्ज रिकॉर्ड
वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा शाई होप के नाम है। उन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों में 50 रन लगाए थे। उन्होंने 23 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी। जिसमें तीन चौके और 6 छक्के शामिल था। होप के बाद लिस्ट में गेल हैं। पूर्व दिग्गज गेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
वेस्टइंडीज ने बनाए विशाल स्कोर
हेटमायर की फिफ्टी के दम वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाज ने 35 और कप्तान शाई होप ने 19 रनों का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन बनाए। वहीं, नौवें ओवर में आए हेटमायर ने 14वें ओवर में ही अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने रोवमैन पॉवल के साथ तीसरे विकेट के लिए 81 और शेरफेन रदरफोर्ड के संग चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों की पार्टनरशिप की। हालांकि, हेटमायर 19वें ओवर में आउट हो गए।
Leave a comment