
Mahua Manjhi Car Accident: झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। महाकुंभ से लौटते वक्त उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं, गाड़ी का अगला हिस्सा क्षगिग्रस्त हो गया है।
बताया जा रहा है कि घटना नेशनल हाइवे-39 पर बुधवार यानी 26 फरवरी की सुबह चार बजे हुई। राज्यसभा सांसद महुआ मांझी महाकुंभ से स्नान कर प्रयागराज से लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। वहीं, दुर्घनाग्रस्त वाहन में सवार महुआ मांझी को गंभीर चोटें आई हैं।
अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी के नेताओं और उनके समर्थकों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। जेएमएम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, महुआ मांझी की हालत स्थिर बताई जा रही है, और उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं, पार्टी की ओर से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया गया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। पार्टी के साथ-साथ उनके समर्थक भी उनके जल्द स्वस्थय होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
महुआ के बाएं हाथ में फ्रैक्चर
सदर अस्पताल के अनुसार, महुआ मांझी के बाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। सदर अस्पताल में इलाज के बाद सांसद के बेटे ने रांची ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की लेकिन, अस्पताल प्रशासन ने एक घंटे बाद एंबुलेंस उपलब्ध कराया। लातेहार थाना प्रभारी दुलाड़ चौधरी के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और घायलों को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि महुआ मांझी झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी हेमंत सोरेन की पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं।
Leave a comment