झारखंड- सीआरपीएफ जवानों के बीच अब हुई गोलीबारी

झारखंड- सीआरपीएफ जवानों के बीच अब हुई गोलीबारी

झारखंड में सुरक्षाबलों की मौत का एक और मामला सामने आया है। इस बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के बीच कल हुई गोलीबारी में दो अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

इससे पहले 7 दिसंबर यानी शनिवार को गुमला में चुनाव के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने आज बताया कि बोकारो में सीआरपीएफ की 226वीं बटैलियन की ‘चार्ली’ कंपनी में सोमवार रात साढ़े नौ बजे यह घटना हुई। इसमें सहायक कमांडेंट रैंक के एक अधिकारी और एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई और दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक जवान ने ही इस घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ की यह इकाई राज्य में चुनावी ड्यूटी पर तैनात थी। यहां दो चरण के चुनाव हो चुके हैं और तीन चरण के चुनाव अभी होने हैं। घायल जवानों को राज्य की राजधानी रांची लाया गया है। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Leave a comment