कौन थे NTPC के DGM कुमार गौरव? जिन्हें दिनदहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट

कौन थे NTPC के DGM कुमार गौरव? जिन्हें दिनदहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Hazaribagh Crime News: झारखंड के हजारीबाग जिले में आज NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। दरअसल, आज शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे जिले के डीजीएम कुमार गौरव अपने कार्यालय जाने के लिए अपने घर से निकले थे। लेकिन इस दौरान बाइक से आ रहे कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक उनकी गाड़ी के आगे आकर उन्हें दिनदहाड़े गोली मारकर वहां से फरार हो गए।

वहीं, अब कुमार गौरव की हत्या के बाद लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे है। इस मामले मे पुलिस का कहना है कि कुमार गौरव के हत्याकांड की जांच शुरु हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते है कि दिनदहाड़े जिस अधिकारी की हत्या की गई, आखिर वह कौन थे?

कौन थे NTPC के DGM कुमार गौरव?

बता दें, डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में तैनात थे। वह डीजीएम के पद पर कार्यरत थे। हमलावरों ने उनके पीठ पर गोली मारी थी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें, कुमार गौरव नालंदा बिहार के रहने वाले थे।

पूरे इलाके में छापेमारी 

इस घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। वहीं, पुलिस भी मामले की जांच में लगी हुई हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पूरे इलाके में हत्यारों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये घटना हजारीबाग और बड़कागांव के बीच के इलके में हुई है।

हजारीबाग जिले के एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के बाद प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हजारीबाग के बड़कागांव व केरेडारी क्षेत्र में NTPC के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

Leave a comment