
नई दिल्ली: आयुर्वेद को सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी चिकित्सा पध्दतियों में से एक माना जाता है। इससे साइड-इफेक्ट्स का जोखिम कम होने के साथ कई गंभीर बीमारियों में लाभ मिलता है। वहीं हम सभी के घरों में कई ऐसी औषधियां और जड़ी-बूटियां मौजूद होती है,जिनके सेवन से क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ जीरा ऐसा ही एक कारगर औषधि और मसाला है जिसे वर्षों से कई स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग में लाया जाता रहा है।
पाचन समस्याओं का रामबाण इलाज
जीरे का पानी पाचन विरापों को दूर करने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। जीरा में शक्तिशाली एंटी-गैस्ट्रिक रसायन पाए जाते है ऐसे में इसके पानी का सेवन करना पेट फूलना,डकार औऱ कब्ज की समस्याओं को दूर कर सकता है। जीरा में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पेट को साफ करने और आंतों के लिए बेहतर माना जाता है। यह प्रोटीन, वसा और शुगर जैसे जटिल पोषक तत्वों का ब्रेकडाउन करके पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक है।
फैट को कम करने में मददगार
जीरा का पानी पाने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिल सकती है जो फैट बर्निंग को बढ़ावा देता है। डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी इसका सेवन किया जाता रहा है। इसके सेवन की आदत पेट की चर्बी से छुटकारा पाने में उपयोगी है। मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में सहायक जीरा का पानी भोजन से पाचक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में सहायक है। यही कारण है कि नियमित रूप से इसका सेवन कई क्रोनिक बीमारियों में भी लाभकारी माना जाता है।
त्वचा और बालों को मिलता है लाभ
जीरा के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल होते है जो हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक है। ये सभी,त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी मदद करते है। मुंहासों को रोकने और त्वचा को संक्रमण से बचाने में भी इसके लाभ हो सकते है।
Leave a comment