गया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

गया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

JDU Leader Shot Dead: बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने सत्ताधारी दल यानी जदयू के नेता को निशाना बनाया है। अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालात को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

जदयू नेता की हत्या

आपको बता दें कि गया जिले के बेलागंज में जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, महेश किसी समारोह में शामिल होने के बाद रात में अपने घर चुड़ीहारा बिगहा लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियो ने महेश मिश्रा को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। जहां उनकी मौके पर मौत हो गई। महेश के सीने में चार गोली लगी थी। बता दें कि महेश अपने पंचायत में उपमुखिया भी थे। 

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच मच गया है। लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की गहराई से जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। हत्या के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेजा गया है। 

भाजपा नेता की भी हुई थी हत्या 

इससे पहले पिछले साल 9 सितंबर को पटना के चौक थाने इलाके में भी अपराध की वरादात को अंजाम दिया गया था। पटना के चौक थाना इलाके में  9 सितंबर की सुबह बदमाशों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने सोने की चेन छीनने का विरोध किया था, जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति हो गई थी। वहीं, पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।   

Leave a comment