Search KhabarFast

Press ESC to close

जय भानुशाली और माही विज का टूट गया रिश्ता, 14 साल बाद अलग होने की हुई पुष्टि

जय भानुशाली और माही विज का टूट गया रिश्ता, 14 साल बाद अलग होने की हुई पुष्टि

Mahhi-Jay Divorce: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल रहे जय भानुशाली और माही विज लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे। बीते कुछ समय से खबरें आ रही थी कि दोनों अलग रह रहे हैं और उनका रिश्ता टूट चुका है। हालांकि, इस पर दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। अब आखिरकार जय भानुशाली ने आधिकारिक बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी जानकारी

जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से एक लंबा नोट शेयर करते हुए पुष्टि की कि वह और मही विज अब अलग हो चुके हैं। जय ने लिखा कि आज हम जिंदगी की इस यात्रा में अलग रास्ते चुन रहे हैं, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे। शांति, विकास, दया और इंसानियत हमेशा हमारे मूल मूल्य रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। जय ने कहा कि हमारे बच्चे तारा, खुशी और राजवी के लिए हम बेहतरीन माता-पिता और दोस्त बने रहेंगे। उनके भविष्य के लिए जो सही होगा, हम वही करेंगे।

जय ने आगे लिखा कि इस फैसले में कोई नकारात्मकता नहीं है। हम अलग रास्तों पर चल रहे हैं, लेकिन इस कहानी में कोई खलनायक नहीं है। कृपया किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले समझ लें कि हमने ड्रामे से ऊपर शांति और समझदारी को चुना है। अंत में जय ने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह और मही एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, समर्थन करते हैं और दोस्त बने रहेंगे।

क्या है जय-माही की कहानी?

बता दें कि जय और माही की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। बाद में एक नाइट क्लब में फिर मिलने के बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने 2010 में शादी की। 2017 में उन्होंने अपने घर में काम करने वाली महिला के बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया। इसके बाद 3 अगस्त 2019 को उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ। अक्टूबर में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 14 साल की शादी के बाद दोनों का तलाक तय हो गया है और जुलाई-अगस्त, 2025 के बीच तलाक के कागजात पर दस्तखत हो चुके हैं। इस पर मही विज ने झूठी खबरें फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। काम की बात करें तो मही विज ने हाल ही में Colors TV के शो ‘सेहर होने को है’ से टीवी पर वापसी की है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे चारों आरोपी; कोर्ट में रो पड़ी राधा-बबिता

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को गुरुवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। जहां सभी चारों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इसके अलावा अनिल पंडित अभी भी फरार बताया जा रहा है। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, मुंबई पुलिस ने दलील दी कि फायरिंग की घटना अनिल पंडित के कहने पर की गई थी।

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट कैंसिल? 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी

Diljit Dosanjh Delhi concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में फैंस को शहर में उनका परफॉर्म देखने के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी की वजह से 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके कॉन्सर्ट की परमिशन देने से मना कर दिया है। सिंगर के शो, जो उनके ऑरा इंडिया टूर का हिस्सा है, को कथित तौर पर पुलिस द्वारा इवेंट ऑर्गनाइज़ करने की रिक्वेस्ट को रिव्यू करने के बाद सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिली।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली को माही विज ने किया बॉडीशेम, आलू की बोरी बोल उड़ाया मज़ाक

Amrapali Dubey Mahi Vij Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई अब गेम से निकलकर निजी हमलों तक पहुंच गई है। इस बार विवादों में आई हैं टीवी एक्ट्रेस माही विज, जो खुद को घर में सबसे सुलझी हुई और मैच्योर दिखाने की कोशिश करती रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast