शहीद भगत सिंह को लेकर ट्विटर पर आपस में भिड़े जावेद अख्तर और कंगना रनौत, पढ़ें पूरी खबर

शहीद भगत सिंह को लेकर ट्विटर पर आपस में भिड़े जावेद अख्तर और कंगना रनौत, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली. देशभर में कल सोमवार को महान क्रांतिकारी शहीद भगत की 113वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया. लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए भगत सिंह की जयंती पर उन्हें अपने-अपने अंदाज में नमन किया. वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर शहीद भगत सिंह को लेकर गीतकार जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच बहस छिड़ गई. यह बहस अख्तर द्वारा भगत सिंह को मार्क्सवादी कहने के बाद से शुरू हुई.

दरअसल, भगत सिंह की जयंती पर जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि कुछ लोग न केवल इस तथ्य का सामना करने से इनकार करते हैं, बल्कि इसे दूसरों से भी छुपाना चाहते हैं कि शहीद भगत सिंह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने एक लेख लिखा था कि मैं नास्तिक क्यों हूं. कोई भी अनुमान लगा सकता है कि ऐसे लोग कौन हैं. मुझे आश्चर्य है कि अगर आज वह होते तो वे उन्हें क्या कहते.
 
फिर क्या था, जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर कंगना रनौत ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे यह भी आश्चर्य है कि अगर भगत सिंह जिंदा होते तो क्या वह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपने ही लोगों की चुनी गई सरकार के खिलाफ बगावत करने देते या वह उनका समर्थन करते? क्या उन्होंने भारत माता को धर्म के आधार पर टुकड़ों में बंटते देखा था? क्या वह अब भी नास्तिक मानेंगे या वह अपना बसंती चोला पहनेंगे?"
 

I also wonder if #BhagatSing was alive would he rebel against the government chosen by his own people by a democratic process or will he support them?Had he seen Bharat Mata cut in pieces based on religions would he still choose to be an atheist or will he wear his Basanti Chola? https://t.co/1ZkMlAbn1J

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 28, 2020
कंगना रनौत और जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आने लगीं. हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने जावेद अख्तर का समर्थन करते हुए लिखा कि- यह दुखद सच है.
 
 
 

Leave a comment