
World News: यूके में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने फिर इतिहास रचा दिया है। बता दें कि भारतीय सिख जसवंत सिंह विरदी ने पहली बार पगड़ीधारी लॉर्ड मेयर बनकर मध्य इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है।
बता दें कि, जसवंत सिंह विरदी यूनाइटेड किंगडम में स्थित शहर कोवेंट्री में एक स्थानीय ब्रिटिश सिख पार्षद के रूप में काफी समय से अपनी भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने हाल ही में लॉर्ड मेयर के रूप में अपनी पत्नी कृष्णा के साथ कार्यालय की आधिकारिक जंजीरों के साथ अपने नए पद लॉर्ड मेयर का औपचारिक प्रभार संभाला है।
जसवंत सिंह विरदी, जिनका जन्म पंजाब में हुआ था और उन्होंने बचपन में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में कुछ समय बिताया था। जिसके बाद उनका परिवार 1950 में अफ्रीकी देश केन्या चला गाया था जहां से उन्होंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। वहीं 1960 के बाद परिवार यूके (UK) शिफट हो गया था। जहां उन्होंनें यूके के कोवेंट्री शहर में 16 साल तक स्थानीय पार्षद के रूप में सेवा की।
जसवंत सिंह विरदी ने मेयर बनकर जंता को संबोधित करते हुए कहा कि, "मुझे अपने गोद लिए हुए गृह शहर का लॉर्ड मेयर बनने पर बहुत गर्व है,"
"इसने मुझे और मेरे परिवार को वर्षों से बहुत कुछ दिया है और मुझे यह दिखाने के लिए सम्मानित किया जाएगा कि मैं इसे इतना प्यार क्यों करता हूं और शहर और यहां रहने वाले अद्भुत लोगों को बढ़ावा देता हूं," उन्होंने कहा।
"एक सिख के रूप में, इसका मतलब यह भी है कि मैं कार्यालय की जंजीर और पगड़ी पहनूंगा। यह दिखाने में मदद करेगा कि हमारे पास कितना खुशहाल बहुसांस्कृतिक शहर है और शायद दूसरों को भी प्रेरित करे।"
पार्षद होने के अलावा विरदी कोवेंट्री में धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक परियोजनाओं की स्थापना में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।
Leave a comment