
नई दिल्ली:कहते है ना कि जिस व्यक्ति ने इस धरती पर जन्म ले लिया तो उसकी मृत्यु निश्चित है। इसे कोई नहीं रोक सकता है। मृत्यु एक ऐसा सच है जिससे कोई नहीं भाग सकता है। हालांकि कब, कहां, कैसे किसी व्यक्ति की मौत का बुलावा आ जाएं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश का जहां मौत होने से पहले की अपनी मौत के लिए कब्र, शरीर के लिए ताबुक, कफन खरीद लिए जाते है। इतना ही नहीं कब्रिस्तान में जमीन भी खरीदी जाती है। इस बात को जानकर आप हैरान तो हो गए होंगे। तो चलिए हम आपको उस देश के बारे में बताते है।
दरअसल ये काम जापान में किया जाता है। जहां मौत से पहले लोग अपने मौत के बाद लगने वाले सामान की शॉपिंग कर लेते है। इतना हा नहीं इसके लिए एक फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। जिसमें लोग अपने मौत से पहले शॉपिंग करते नजर आते है। इस फेस्टिवट को शुकात्सु फेस्टा के नाम से जाना जाता है। बता दें कि हर साल 16 दिसंबर को 'शुकात्सु फेस्टिवल' उत्सव के दिन के रूप में मनाया जाता है।इस उत्सव में प्रतिभागी अपना अंतिम संस्कार पोशाक चुनते हैं, फूलों से भरे ताबूत की पर्ची कटाते हैं और उसमें लेटकर तस्वीर खिंचवाते हैं. इतना ही नहीं, लोग कब्रिस्तान में प्लॉट भी खरीदते हैं।
वहीं टोक्यो के शुकात्सु महोत्सव मेंलोगों को वास्तव में सिखाया जाता है कि मौत की ठीक से तैयारी कैसे करें। जापानी में 'शुकात्सु' का अर्थ है अपने अंत की तैयारी करना। इस व्यवसाय को 'एंडिंग इंडस्ट्री' कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बात से अवगत कराना है कि मृत्यु के बाद क्या होता है और उनके गुजर जाने के बाद जो लोग छोड़ जाते हैं उनका क्या होगा। विजिटर्स को यह भी सिखाया जाता है कि मृत्यु के बाद व्यक्ति के शरीर को कैसे तैयार किया जाए। जापान में न केवल दुनिया की सबसे पुरानी आबादी है, बल्कि सबसे बड़ा अंतिम संस्कार उद्योग भी है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि त्योहार केवल बुजुर्गों के हित में है. बड़ी संख्या में युवा भी हैं, जो समान रुचि दिखाते हैं।
Leave a comment