
नई दिल्ली: अगर आपको कहा जाएंगी कि सिर्फ हफ्ते के चार ही दिन काम करना होगा। तो क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगे। बेशक आप नहीं करेंगे। लेकिन ये खबर बिलकुल सच है। दुनिया के कई देश इस फॉर्मूले को अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं। जापान, न्यूजीलैंड, स्पेन और बेल्जियम और ब्रिटेन में ‘फोर डे वर्क वीक क्लब’ में शामिल हो गए है। फॉर डे वर्क क्लब मतलब आपको केवल चार दिन ही काम करना होगे और बाकी के तीन दिन आसान करना होगा। बता दें कि जापान, न्यूजीलैंड, स्पेन में पहले से ही इस क्लब के सदस्य है। वहीं अब ब्रिटेन इस क्लब में शामिल हो गया है। वर्तमान में सात प्रमुख देशों ने इस क्लब को जॉन किया है।
इसके अलावा भारत में भी इस क्लब को लेकर चर्चाएं हो रही है। भारत सरकार काम करने के हफ्ते को छोटा करने पर विचार कर रही है। श्रम कानूनों में सुधार के तहत यह कदम उठाए जा रहे हैं। भारत में अगर ये नियम लागू हो जाते हैं, तो कर्मचारियों को हफ्ते भर में कम से कम 48 कार्य घंटे पूरे करने होंगे। यदि चार दिन का नियम लागू होता है, तो कर्मचारी एक दिन में 12 घंटे के हिसाब से काम करके तीन दिन छुट्टी ले सकेंगे। हालांकि, नियम को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है. यहां पर अभी केवल विचार किया जा रहा है।
ब्रिटेन ने भी किया क्लब जॉन
ब्रिटेन में 1 जून से हफ्ते में चार दिन काम करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। देश की 60 बड़ी कंपनियां इस नियम को लागू करने जा रहा हैं। यह एक ट्रायल होगा जो करीब छह माह तक चलने वाला है। इसमें कंपनियां अपने कर्मचारियों से हफ्ते में चार दिन या अधिकतम 32 घंटे काम लेंगी। बाकी के दिनों में आराम करने को मिलेगा।
जानें- किन-किन देशों में पहले से है लागू
जापान
काम और जीवन के संतुलन कोबेहतर बनाने के उद्देश्य से जून 2021 में जापान सरकार ने एक पहल शुरू करते हुए कंपनियों को चार-दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू करने के लिए कहा। जिसमें पैनासोनिक इस नियम को लागू करने वाली पहली जापानी कंपनी बन गई।
न्यूजीलैंड
यूनिलीवर न्यूजीलैंड ने अपने कर्मचारियों के लिए बिना वेतन कटौती के दिसंबर 2020 में एक साल का चार-दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।
बेल्जियम
बेल्जियम उन देशों की सूची में शामिल होने वाला नया देश बन गया है, जो अपने कर्मचारियों को ‘फोर डे वर्क वीक’ यानी हफ्ते में चार दिन काम करने का विकल्प दे रहा है।
स्पेन
पिछले साल स्पेन सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में कटौती किए बिना 32 घंटे के कार्य सप्ताह घोषणा की।
स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड ने परीक्षण के आधार पर चार दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया, जैसा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा प्रचार के दौरान वादा किया गया था। वहीं कर्मचारियों के काम के घंटे 20% कम कर दिए गए लेकिन मुआवजे में कोई नुकसान नहीं हुआ।
आयरलैंड
यहां पर जनवरी 2022 में चार-दिवसीय कार्य सप्ताह की शुरुआत की गई। नए नियम के तहत कर्मचारियों के वेतन में कोई नुकसान नहीं होगा।
आइसलैंड
आइसलैंड ने चार साल के ट्रायल के बाद चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की है।
Leave a comment