JAPAN: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक व्यक्ति ने मारी गोली, इलाज के दौरान पड़ा दिल का दौरा

JAPAN: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक व्यक्ति ने मारी गोली, इलाज के दौरान पड़ा दिल का दौरा

नई दिल्ली:  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर एक व्यक्ति ने गोली मारकर हमला किया है। शिंजो आबे के सीने में गोली लगी है। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। साथ ही उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है।

द जापान टाइम्स के मुताबिक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वे घायल हो सकते हैं। मौके पर मौजूद एक NHK रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज़ सुनी और शिंजो आबे का खून बहता देखा।

आपको बता दें शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं।

Leave a comment