Search KhabarFast

Press ESC to close

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर जाह्नवी कपूर का तीखा बयान, बोलीं- ये नरसंहार...

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर जाह्नवी कपूर का तीखा बयान, बोलीं- ये नरसंहार...

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के मामले ने भारत में गहरा आक्रोश पैदा किया है। आरोप है कि दीपू पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाकर भीड़ ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा देखने को मिला। अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का कड़ा रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस घटना को नरसंहार करार दिया है।

एक्ट्रेस ने लोगों से की अपील

गुरुवार, 25 दिसंबर को जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपू चंद्र दास के नाम के साथ एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बेहद बर्बर है। ये नरसंहार है और ये कोई एक अकेली घटना नहीं है। एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें इस अमानवीय सार्वजनिक लिंचिंग के बारे में जानकारी नहीं है, तो वे इसके बारे में पढ़ें और सवाल पूछें।

जाह्नवी ने लोगों से किया सवाल

जाह्नवी ने आगे कहा कि अगर इतनी भयावह घटनाओं के बाद भी लोगों को गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड हमें तबाह कर देगा, इससे पहले कि हम कुछ समझ पाएं। उन्होंने ये भी लिखा कि हम अक्सर दुनिया के दूसरे हिस्सों में हो रही घटनाओं पर दुख जताते हैं, जबकि हमारे अपने भाई-बहनों को जिंदा जला दिया जाता है।

यूजर्स ने की तारीफ

एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी रूप में चरमपंथ की निंदा होनी चाहिए और उसे खत्म किया जाना जरूरी है, नहीं तो हम अपनी इंसानियत ही खो बैठेंगे। जाह्नवी का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए उनकी तारीफ की।

कई सेलिब्रिटीज ने दी प्रतिक्रिया

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने बांग्लादेश में हुई इस हत्या पर गुस्सा जाहिर किया था। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा, रवीना टंडन, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और टीवी एक्ट्रेस फलक नाज शामिल हैं। सेलिब्रिटी का कहना है कि धर्म के नाम पर हिंसा किसी भी समाज के लिए खतरनाक है और ऐसी घटनाओं पर चुप रहना गलत है। दीपू चंद्र दास की हत्या ने एक बार फिर धार्मिक असहिष्णुता और भीड़ हिंसा के मुद्दे को गंभीर रूप से सामने ला दिया है, जिस पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast