Search KhabarFast

Press ESC to close

जामताड़ा 2 के अभिनेता ने लगाया फांसी का फंदा, 25 साल की उम्र में ही ले ली अपनी जान

जामताड़ा 2 के अभिनेता ने लगाया फांसी का फंदा, 25 साल की उम्र में ही ले ली अपनी जान

Sachin Chandwade Committed Suicide:  जामताड़ा सीरीज से फेमस हुए एक्टर सचिन चांदवाड़े ने 25 साल की उम्र में ही अपनी जान ले ली। मराठी एक्टर सचिन काफी समय से फिल्मों और सीरीज में काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सचिन ने उनके जलगांव परोला के पास घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी हालत खराब हो चुकी थी। बाद में उन्हें धुले के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां 24 अक्टूबर की रात लगभग 12:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अभिनेता के साथ इंजीनियर भी ये सचिन

सचिन केवल एक अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि एक इंजीनियर भी थे। उन्होंने पुणे के एक आईटी पार्क में काम किया, लेकिन अभिनय उनका असली जुनून था। बचपन से ही उन्हें मंच पर और कैमरे के सामने काम करना काफी पसंद था। यही जुनून उन्हें मराठी सिनेमा की ओर ले गया। धीरे-धीरे उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को आकर्षित किया। अभिनेता को 2018 में रिलीज हुई मराठी फिल्म एक संघर्ष मास्टरचा के लिए जाने जाते हैं और उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स के जामताड़ा सीजन 2 में देखा गया था।

क्या है जामताड़ा 2 की कहानी?

जामताड़ा 2, 2020 की नेटफ्लिक्स सीरीज जामताड़ा: सबका नंबर आएगा का सीक्वल है, जो झारखंड के एक छोटे से कस्बे में फिशिंग रैकेट चलाने वाले युवकों के एक समूह की कहानी को दर्शाता है। जामताड़ा 2 के मुख्य कलाकारों में मोनिका पंवार, स्पर्श श्रीवास्तव, अमित सियाल,  अंशुमान पुष्कर,दिव्येंदु भट्टाचार्य और अक्ष परदासनी नजर आए हैं। इस शो का निर्देशन सौमेंद्र पाधी ने किया था और यह 23 सितंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर आई थी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

'मैं खुद से दूर हो गई, इसलिए...', रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा; इमोशनल पोस्ट में छलका दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया छोड़ने का बड़ा ऐलान किया है। अपने इमोशनल पोस्ट में रिया ने लिखा कि वह खुद से दूर होती जा रही थीं और अब उन्हें खुद को समय देने की जरूरत है। रिया के इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast