Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, जल्द सक्रिय होगा मानसून; कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना

Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, जल्द सक्रिय होगा मानसून; कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप, गर्म हवाओं और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच India Meteorological Department (आईएमडी) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही सक्रिय होने वाला है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है। अगले दो से तीन दिनों में इसके दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन पिछले साल यह 24 मई को ही केरल तट पर पहुंच गया था।

कम बारिश होने की संभावना

आईएमडी के अनुसार इस साल जून से सितंबर के बीच मानसून सीजन में देशभर में औसत से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार देश में लॉन्ग पीरियड एवरेज का करीब 92 प्रतिशत बारिश हो सकती है। हालांकि उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों के मुताबिक जुलाई के बाद El Niño की स्थिति विकसित हो सकती है, जिसका असर अगस्त और सितंबर की बारिश पर पड़ सकता है। हालांकि जून तक स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि खरीफ फसलों की बुआई पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर बुआई जून और जुलाई में पूरी हो जाती है।

उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने की चेतावनी 

इस बीच महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में लू और भीषण लू चलने की चेतावनी दी है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

दूसरी ओर, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई के बाद कई इलाकों में धीरे-धीरे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Also read: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से सात महिला समेत 8 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Re-Polling: बंगाल की फलता सीट से भाजपा के देबांग्शु पांडा की जीत, विरोधी को 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया

BJP Wins Falta ByElection: बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देबांग्शु पांडा ने जीत हासिल की है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे। भाजपा की जीत पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने फलता की जनता का आभार जताया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विकास काम के जरिए जनता का कर्ज चुकाएंगे।

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से सात महिला समेत 8 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Karnatka News: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा हुआ है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले की थट्टे हक्कालु नदी में तेज बहाव के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 7 महिलाएं शामिल हैं। जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast