कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को बनाया निशाना, एक सब इंस्पेक्टर को गोलियों से किया छल्ली

कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को बनाया निशाना, एक सब इंस्पेक्टर को गोलियों से किया छल्ली

पुलवामा: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में आए दिन कोई ना कोई आतंकी हमला सुनने को मिलता है आज एक बार फिर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां पर एक सब इंस्पेक्टर को गोलियों से छलनी कर दिया हैं। घटना स्थल से दो पिस्टल कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों के द्वारा पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया हैं।

जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर की पहचान फारूक अहमद मीर के नाम से की गई हैं और उनकी उम्र 50साल के आसपास बताई जा रही हैं। अहमद मीर पंपोर के लेठपेरा में 23बटालियन IRP  में बतौर सब इंसपेक्टर तैनात थे। अहमद के परिवार में उनके पिता,पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। उनके तीन बच्चो में दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।शुरूआत में पुलिस के द्वारा कि गई जांच में सामने आया कि शुक्रवार शाम को फारूक अहमद मीर संबूरा में अपने घर से धान के खेतों की ओर गए थे, जहां पर आतंकियों ने अहमद को निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी। अहमद के दिल के पास गोली लगने जैसा निशान पाया गया हैं।बता दे कि इस हत्या के पिछे किस संगठन का हाथ है,इन बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया हैं।

जम्मू-कश्मीर में कुछ समय से टारेगट किलिंग का दौर जारी हैं। आतंकी आम नागरिकों के साथ पुलिस कर्मियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। हालांकि सेना भी आतंकियों को अलग-अलग ऑपरेशन कर मूहं तोड़ जवाब दे रही हैं। पिछले दिन कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। खास बात यह है कि मारे गए आतंकियों में से एक 31मई को कुलगाम में टीचर रजनी बाला की हत्या में शामिल था।

Leave a comment