
शोपियां: जम्मू और कश्मीरके शोपियां में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है. शोपियां में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में कुल 4 आतंकवादियों को मार दिया है. इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया है. वहीं बताया जा रहा है कि इन सभी आतंकवादियों के तार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे. इसके बाद ऑपरेशन पूरी तरह से खत्म हो गया है. लेकिन तालाशी अभियान चलाया जा रहा है.
सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां के मुनिहाल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कुछ आतंकवादी छुपे हुए है. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तालाशी अभियान शुरू कर दिया है. तालाशी अभियान के बीच आंतकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 4 आतंकवादियों की मार गिराया. वहीं एक जवान भी घायल हो गया है.
कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया जम्मू-कश्मीर के शोपियां में चल रहे एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के सभी चार आतंकी मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया. ऑपरेशन अब पूरा हो गया है और हालात हमारे नियंत्रण में है. इसके साथ ही पूरे इलाकों को नियंत्रण में लेकर तालाशी अभियान चल रहा है. मारे गए सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के तार जुड़े है.
Leave a comment