
उदयवाला: जम्मू-कश्मीर में DG जेल हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह डीजी जेल एच. के लोहिया के मकान पहुंचे हैं। इसी मकान में डीजी लोहिया का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया था।
जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हमें कुछ जानकारी मिली है जिससे वह लड़का मानसिक रूप से बीमार साबित हो रहा है। उसके व्यवहार में भी आक्रामकता थी। उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें सांस लेने में तकलीफ देने के माध्यम से उनपर किसी कपड़े में आग लगाकर भी फेंका। बाहर के लोगों ने दरवाज़ा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की लेकिन तब तक घटना हो चुकी थी।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि लोहिया कुछ समय से अपने दोस्त के घर पर रह रहे थे। रात में भोजन के बाद वे अपने कमरे में गए उनके पैर में चोट लगी हुई थी तभी यह लड़का जो यहां पर काम करता था मरहम लगाने के बहाने से कमरे में गया और कुंडी लगाकर उनपर हमला कर दिया। जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल एच. के. लोहिया की मृत्यु पर ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक घरेलू सहायक यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। जांच से पता चलता है कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के अनुसार अवसाद में भी था।
Leave a comment