Health Tips: वेट लॉस के लिए गुड़ या शहद, दोनों में से क्या है शरीर के लिए बेस्ट?

Health Tips: वेट लॉस के लिए गुड़ या शहद, दोनों में से क्या है शरीर के लिए बेस्ट?

Jaggery vs Honey: ऐसा कहा जाता है कि ज्यादा चीनी खाने से वजन बढ़ाता है। साथ ही डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और कई हेल्थ रिलेटेड समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चीनी में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में जो लोग वेट लॉस करना चाहता हैं, वो सबसे पहले अपनी डाइट में से शुगर को ही कम कर देते हैं। चीनी के बजाय गुड़ या शहद का सेवन करने लगते हैं।

लेकिन क्या आप जानते है गुड़ या शहद दोनों में से कौन सा पदार्थ ज्यादा हेल्दी होता है। जिससे शरीर को बिनी नुकसान पहुंचाएं आसानी से वेट लॉस हो सकता है। वैसे तो, गुड़ और शहद दोनों ही नेचुरल शुगर के सोर्स हैं। अगर इनका सही मात्रा में सेवन किया जाए, तो शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इसी के साथ दोनों ही चीजें वेट लॉस में मददगार होती है। लेकिन, गुड़ और शहद दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। इसलिए यह समझना ज़रूरी हो जाता है कि वे वजन घटाने को कैसे प्रभावित करते हैं?  

पोषक तत्वों से भरपूर है गुड़

गुड़ कच्ची चीनी का एक रूप है। जिसे गन्ने या ताड़ के रस से बनाया जाता है। भारत में कई व्यंजनों में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इसे सफ़ेद चीनी की तुलना में पोषण की दृष्टि से अधिक स्वस्थ बनाते हैं।

परंपरागत रूप से, गुड़ का उपयोग कब्ज से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पोषक तत्वों के अवशोषण और चयापचय दक्षता में सहायता के लिए पाचन को बढ़ाने में किया जाता था। इसके साथ यह लीवर को साफ करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए उपयोगी है।

100 ग्राम गुड़ में 383 कैलोरी, 98.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.4 ग्राम प्रोटीन होता है। गुड़ मुख्य रूप से सुक्रोज से बना होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 84 और 94 के बीच होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है शहद

शहद एक और प्राकृतिक स्वीटनर है। यह मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से बनाया जाता है। इसके पोषण और औषधीय गुणों के कारण सदियों से इसका उपयोग किया जाता रहा है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, फ्लेवोनोइड और फेनोलिक सहित ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से निपटने में मदद कर सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा मुख्य रूप से ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होता है। इसमें शर्करा, पानी, एंजाइम और थोड़ी मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं।

शहद में रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन कर सकते हैं। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए गर्म पानी के साथ शहद का सेवन करना एक आम बात है।

100 ग्राम शहद में 304 कैलोरी, 82 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.3 ग्राम प्रोटीन होता है। शहद में गुड़ की तुलना में जीआई कम होता है। यानी इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 45 से 64 के बीच में होता है। 

वेट लॉस के लिए गुड़ या शहद कौन-सा है बेस्ट?

गुड़: गुड़ में कैलोरी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन इसका इस्तेमाल आप मिठाइयों, दूध, दलिया आदि चीजों में कर सकते हैं।

शहद: शहद में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसका इस्तेमाल आप ओट्स, दही, स्मूदी जैसे फूड आइटम में कर सकते हैं।   

Leave a comment