बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता- जापानी पीएम फुमियो किशिदा

बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता- जापानी पीएम फुमियो किशिदा

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर एक व्यक्ति ने जानलेवा किया। इस हमले की निंदा पूरा विश्व कर रहा है। साथ ही जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने इस हमले की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि बर्बरता का एक घृणित कार्य है जो तब हुआ जब एक चुनाव, जो लोकतंत्र का आधार है, हो रहा है और पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मैं आलोचना करने के लिए सबसे कड़े शब्दों का इस्तेमाल करना चाहता हूं, और इस समय मैं यही बताना चाहता हूं। यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं।  इस समय, डॉक्टर श्री आबे को बचाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

आपको बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वे घायल हो सकते हैं। मौके पर मौजूद एक NHK रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज़ सुनी और शिंजो आबे का खून बहता देखा।

Leave a comment