Search KhabarFast

Press ESC to close

ISCON पर आरोप लगाना मेनका गांधी को पड़ा महंगा, संस्था ने भेजा 100 करोड़ का नोटिस

ISCON पर आरोप लगाना मेनका गांधी को पड़ा महंगा, संस्था ने भेजा 100 करोड़  का नोटिस

Maneka Gandhi Controversy : भाजपा की सांसद मेनका गांधी का इस्कॉन पर गंभीर आरोप लगाने के बाद भाजपा सांसद मुसीबतों में फंस गई हैं। इस्कॉन ने आरोपों को निराधार बताते हुए उन पर 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजा है।इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने अपने बयान में कहा है कि इस्कॉन के भक्त, समर्थक इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है। हम इस्कॉन के खिलाफ भ्रामक प्रचार के खिलाफ न्याय के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

भाजपा सांसद ने लगाए थे गंभीर आरोप

 गौरतलब है कि मेनका गांधी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के इस्कॉन के बारे में बात करते हुए कहा था कि,‘एक बार मैं वहां गई थी। पूरी गौशाला में एक भी गाय ऐसी नहीं मिली जो दूध न देती हो। न ही कोई बछड़ा मिला। इसका मतलब साफ है कि वो लोग (इस्कॉन) दूध न देने वाली गायों और बछड़ों को बेच देते हैं’।मेनका गांधी ने आगे कहा था कि जैसा सलूक ये लोग कर रहे हैं, ऐसा कोई नहीं करता है। यही लोग सड़क पर ‘हरे राम हरे कृष्णा’ गाते हुए फिरते हैं और कहते हैं कि हमारा पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। मेनका ने कहा, ‘संभवत: कसाइयों के हाथ जितनी गाय इन्होंने बेची है, उतनी किसी ने नहीं बेची’।

इस्कॉन ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी तरफ इस्कॉन ने इन आरोपों को झूठा बताया था। इस्कॉन ने अपने बयान में कहा था कि सनातन धर्म पर आक्रमण करना देश का फैशन बन गया है। सोशल मीडिया साइट X पर पलटवार करते हुए इस्कॉन से कहा था, इस्कॉन न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है। गायों और बैलों की जीवनपर्यंत सेवा की जाती है, उन्हें कसाइयों को नहीं बेचा जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ओमान तट पर जान गंवाने वाले दीक्षित सोलंकी का शव आया भारत, अंतिम संस्कार से पहले DNA टेस्ट की मांग

Maharashtra News: मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 33 साल के दीक्षित सोलंकी का शव भारत लाया गया। उनका शव लाने के लिए उनका परिवार एयरपोर्ट पहुंचा। वे पहले ऐसे भारतीय नाविक थे जिनकी पिछले महीने ईरान युद्ध के दौरान ओमान के तट के पास हुए एक हमले में जान चली गई थी।

पूर्व सीएम के बेटे को मिली उम्रकैद की सजा, जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Court Sentence Lifetime Imprisonment:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2003 के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने बीते गुरुवार को अमित जोगी को इस मामले में दोषी ठहराया था।

LPG संकट के बीच राहत, अब बिना कनेक्शन भी मिलेगी गैस सिलेंडर की सुविधा; जानें कैसे?

LPG Cylinder Without Connection: देशभर में मध्य पूर्व संकट के कारण LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के बीच दिल्ली सरकार ने आम लोगों खासकर प्रवासी मजदूरों, छात्रों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ी राहत दी है। अब बिना नियमित घरेलू LPG कनेक्शन या स्थायी पते के प्रमाण के भी 5 किलो का Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर अधिकृत गैस एजेंसियों से सीधे खरीदा जा सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast