
Remedies for Healthy Eyes: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर का ध्यान रखना भूल जाते हैं। जिससे उन्हें अकसर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या है आंखों में जलन होना। जब लोग सुबह उठते हैं तो उन्हें आंखों में अकसर जलन महसूस होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे एक वजह प्रदूषण हो सकता है। तो वहीं, दिनभर स्क्रीन के आगे समय बिताना भी इस समस्या का कारण हो सकता है। दरअसल, लगातार कंप्यूटर के सामने बैठने से आपकी आंखें थक जाती है। जिस कारण सुबह जब आप सो कर उठते हैं तब जलन महसूस होती है। साथ ही अपकी आंखें हमेशा थकी हुई लगती है। हम आपको आगे आंखों से जलन और थकान खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खा बताएंगे...
खीरे का उपयोग करें
अगर आंखों में जलन महसूस हो रही है तो सबसे आसान तरीका है खीरे की दो स्लाइस काट कर दोनों आंखों पर डाल कर थोड़ी देर लेट जाएं। इसे कम से कम 10-15 मिनट अपनी आंखों पर रखें। इसके रोजाना प्रयोग से आपके आंखों को आराम मिलेगी और आंखों में दिखने वाली थकान भी गायब हो जाएगी।
गुलाब जल
स्कीन के लिए गुलाब जल का प्रयोग तो हम अकसर करते हैं लेकिन क्या आपको पता है आंखों के लिए गुलाब जल कितना फायदेमंद है?गुलाब जल को कॉटन बॉल में डाल के आंखों पर रखें। इसे रोजाना करीब 10-15 मिनट रखें। आपको जल्द ही इसका फायदा देखने को मिलेगा। आपको इंफ्लामेशन और जलन में राहत मिलेगी।
टी बैग्स
ग्रीन टी बैग्स में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों की जलन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। बता दें कि टी बैग्स को गर्म पानी में डुबोने के बाद ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख लें। कुछ समय बाद इसे आंखों पर रखें। इससे जलन में राहत होगी।
आलू
आप आंखों के जलन को ठीक करने के लिए आलू का भी उपयोग कर सकते हैं। आप आलू को अच्छे से धो कर काट लें। फिर कटे हुए स्लाइजस् को अपनी आंखों पर रखें। करीब 10-12 मिनट तक आंखों पर रखने से आपको आराम मिलेगा।
Leave a comment